

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की अपने समय में भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो युवराज (Yuvraj Singh) इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट में लौट सकते हैं। खबरों के अनुसार आपको बता दे की मुलग्रेव क्रिकेट क्लब ने दावा किया है कि युवराज सिंह(Yuvraj Singh) और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों के नाम को बोर्ड पर देखना अदभुत होगा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की युवराज (Yuvraj Singh) और गेल के अलावा एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) और ब्रायन लारा (Brian Lara) जैसे स्टार खिलाड़ी भी इस लीग में खेल सकते हैं। दोस्तों क्लब ने साथ ही कहा है कि उनके अलावा तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा भी इसमें पहले से ही शामिल हैं। आपको बता दे की इन क्रिकेटरों के बीच गेल ही मौजूदा समय में ऐसे क्रिकेटर हैं, जो इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टीव हैं।

दोस्तों आपको बता दे की मुलग्रेव क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मिलन पुलेनयागम ने कहा, 'हम दिलशान और सनथ को लेकर आश्वस्त हैं, हम थरंगा को लेकर आश्वस्त हैं। और अब हम कुछ अन्य संभावित खिलाड़ियों के साथ साइन को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं। दोस्तों हम क्रिस (गेल) और युवराज(Yuvraj Singh) के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम करीब 85 से 90 प्रतिशत तक करार पर पहुंच गए हैं। हमें कुछ चीजों को अंतिम रूप देने की जरूरत है लेकिन यह वास्तव में अच्छा लग रहा है।
Herald