Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL के बचे मैचों को मिस कर सकते हैं ये विदेशी दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14वें सीजन के शेष मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे.दोस्तों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी पुष्टि की. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘IPL के शेष मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे’. लेकिन दोस्तों विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर भी संशय पैदा हो गया है।

दोस्तों एक ओर जहां KKR के तेज गेंदबाज पैट कमिंस साफ कर चुके हैं कि वे शेष मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं दोस्तों दूसरी ओर अन्य विदेशी खिलाड़ियों पर इसलिए भी संशय है क्योंकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों की कई सीरीज प्लान हैं और कई देशों की ओर से साफ किया जा चुका है कि वे बचे मैचों के लिए खिलाड़ियों को भेजने के पक्ष में नहीं हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऐसे में कौन कौन से खिलाड़ी आईपीएल के बचे मैचों में नजर नहीं आ सकते, आइए फ्रेंचाइजी वाइज जानने की कोशिश करते हैं:

मुंबई इंडियंस

क्रिस लिन, नाथन कूल्टर-नाइल, कीरोन पोलार्ड

राजस्थान रॉयल्स

लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, एंड्रयू टाय, मुस्तफिजुर रहमान

पंजाब किंग्स

डेविड मालन, मोइसेस हेनरिक्स, रिले मेरेडिथ, झे रिचर्डसन, क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन

कोलकाता नाइट राइडर्स

शाकिब अल-हसन, इयोन मोर्गन, बेन कटिंग, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, डेविड वार्नर

चेन्नई सुपर किंग्स

सैम करेन, ड्वेन ब्रावो, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मोइन अली, मिशेल सेंटनर

दिल्ली कैपिटल्स

स्टीव स्मिथ, शिमरोन हेटमायर, सैम बिलिंग्स, टॉम करेन, मार्कस स्टोइनिस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिस्टियान, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, एडम ज़म्पा



Herald