Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी ने एक बार फिर जीता लोगों का दिल, शिमला में किया ये अनोखा काम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. धोनी इन दिनों शिमला में पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और कुछ मित्रों के साथ क्वालिटी टाइम व्यतित कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दोस्तों हाल ही में साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के सोशल मीडिया पोस्ट से ही लोगों को पता चला कि MS धोनी अपने पूरे परिवार के साथ शिमला में छुट्टियां बिता रहे थें. एक फोटो में वह बेटी जीव के साथ पोज देते दिख रहे हैं और पीछे हिमालय की हसीन वादियां दिखाई दे रही हैं. दोस्तों इस फोटो में खास बात यह है कि MS धोनी नये लुक में दिख रहे हैं. इस फोटो में उनकी हल्की दाढ़ी के साथ मोटी मूंछें (हैंडलबार मस्टैश) दिख रही हैं.

वहीं दोस्तों शिमला यात्रा के दौरान MS धोनी ने एक बार फिर अपने हाव-भाव से लोगों का दिल जीत लिया. धौनी अपने विला मीना बाग होम्स में 'पेड़ लगाओ, जंगल बचाओ' का संदेश दिया. पर्यावरण के लिए जागरूकता बढ़ाने को लेकर माही ने लकड़ी एक प्लेट पर हस्ताक्षर किया. जिन्हें आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं।



Herald