Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSL 2021 में बड़ा हादसा, पाक खिलाड़ी से टकराकर बुरी तरह घायल हुए फाफ डुप्लेसिस

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की PSL में शनिवार (12 जून) को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसे देख सभी फ़ैंस हैरान रह गए। जानकारी के लिए बता दे की दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस फील्डिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे आप इस वीडियो मे देख सकते हैं। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे डुप्लेसिस पेशावर जाल्मी के खिलाफ चोटिल हुए। वे अपने टीम के साथी मोहम्मद हसनैन से टकरा गए। दोस्तों उन्हे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

दोस्तों आपको बता दे की पेशावर जाल्मी की पारी के 7वें ओवर में बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाने के दौरान डुप्लेसिस पाकिस्तान के मोहम्मद हसनैन से टकरा गए। डुप्लेसिस का सिर हसनैन के घुटने में लग गया। जिसके बाद दोस्तों डुप्लेसिस कुछ मिनट के लिए जमीन पर पड़े रहे।

दोस्तों ग्लेडिएटर्स के फिजियो ने उनकी देखभाल की। प्राथमिक उपचार के बाद वे पवेलियन जाने के लिए खड़े हो गए। दोस्तों पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डुप्लेसिस को आगे के स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है।



Herald