Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल ने सोशल मीडिया पर डाला वर्कआउट का VIDEO, पूर्व क्रिकेटर ने भी लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को श्रीलंका दौरे पर जाना हैं। इस दौरे के लिए व​ह अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और खुद को फिट रखने के लिए जमकर जिम में वर्कआउट कर रहे हैं। जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं

दोस्तों आपको बता दे की चहल (Yuzvendra Chahal) के इस नए VIDEO पर फैंस के साथ साथ पूर्व क्रिकेटर भी उनसे मजे ले रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर साजिद महमूद (Sajid Mahmood) ने कमेंट करते हुए उन्हें सलमान खान (Salman Khan) बने जाने की बात कही है। हालांकि चहल (Yuzvendra Chahal)ने भी इन कमेंटों पर मजेदार जवाब दिए हैं। चहल (Yuzvendra Chahal) ने VIDEO के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह सब ताकत के बारे में है...शारीरिक और मानसिक रूप से भी।

दोस्तों इस पर महमूद (Sajid Mahmood) ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत जल्द सलमान खान बन जाओगे। आपको बता दे की भारतीय स्पिनर ने पूर्व क्रिकेटर के कमेंट पर जवाब देते हुए दुनिया के महान बॉडी बिल्डरों में से एक आर्नोल्ड श्वार्जनेगर तक का जिक्र कर डाला। चहल (Yuzvendra Chahal) ने जवाब देते हुए लिखा, 'आर्नोल्ड श्वार्जनेगर के बारे में क्या ख्याल है।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी।' VIDEO को अब तक करीब 23000 लाइक मिल चुके हैं।



Herald