Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC Final 2021: खिताब जीतकर मालामाल हुई न्यूजीलैंड, मिले करोड़ों रुपये

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship final) का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम मालामाल हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दे की न्यूजीलैंड टीम को टेस्ट चैंपियनशिप गदा के साथ 16 लाख डॉलर (लगभग 11.72 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, उपविजेता टीम यानी भारतीय टीम को 5.86 करोड़ रुपये मिले।

दोस्तों आपको बता दे की टेस्ट चैंपियनशिप रेस में तीसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 4.5 लाख डॉलर (करीब 3.29 करोड़ रुपए) दिए गए। चौथे स्थान पर रहने वाले इंग्लैंड (England) को 3.5 लाख डॉलर (करीब 2.56 करोड़ रुपए) मिले। बता दें कि वर्षाबाधित इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की छठे दिन (रिजर्व-डे) भारत की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रन का आसान लक्ष्य मिला था, जिसे न्यूजीलैंड टीम ने दो विकेट खोकर 140 बनाते हुए हासिल कर लिया।



Herald