

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की न्यूजीलैंड के उप-कप्तान टॉम लाथम (Tom Latham) ने शुक्रवार को कहा कि बारिश के कारण भारत के खिलाफ WTC फाइनल के शुरुआती दिन का खेल रद्द होने से उनकी टीम चयन में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा, हालांकि टीम के पास कुछ और योजनाएं भी हैं। WTC का पहले दिन का खेल शुक्रवार को बारिश के कारण टॉस हुए बिना ही रद्द करना पड़ा। लेकिन क्रिकेट फ़ैंस के लिए यह अच्छी खबर हैं की इस मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन रखा गया था, जिसके कारण दोस्तों अब शनिवार को पहले दिन का खेल शुरू होगा।

दोस्तों टॉम लाथम (Tom Latham) से जब पूछा गया कि पहले दिन का खेल रद्द होने से टीम चयन में क्या बदलाव होगा तो उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'शायद, प्लेइंग 11 के चयन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। दोस्तों उन्होंने आगे कहा, 'निश्चित रूप से एक अतिरिक्त दिन से हमें अब भी पूरे 5 दिन खेलने को मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह इंतजार करने और देखने की बात है कि जो भी परिस्थितियां मिलेंगी, उसी के अनुरूप ढलना होगा और जब भी बुलाया जाए, हमें तैयार रहना पड़ेगा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की न्यूजीलैंड ने टॉस न होने की वजह से अब तक प्लेइंग 11 की घोषणा नहीं की, लेकिन दोस्तों भारत ने गुरुवार को फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन चुन ली थी। टॉम लाथम (Tom Latham) ने कहा, 'निश्चित रूप से दोनों टीमें टॉस से पहले बदलाव कर सकती हैं, इसलिए दोनों एक समान स्थिति में हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुन ली है, निश्चित रूप से टॉस से पहले इसमें बदलाव हो सकता है, इसलिए दोस्तों हमें इंतजार करना होगा।
Herald