

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की सीरीज के बचे हुए 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों मैचों का आयोजन अब लगभग तय हो गया है। सीरीज का दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसको एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए 8 अन्य खिलाड़ियों को भी आइसोलेट कर दिया गया था, लेकिन इन आठों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है और दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के आयोजन को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है।

दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आज और कल का मैच खेला जा सकेगा। दोस्तों इसके अलावा इस अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की कि क्रुणाल को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि टीम इंडिया (Team India) के बाकी खिलाड़ी कोलंबो के ताज समुद्र होटल में ही रुके हुए हैं।
Herald