Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने IPL की दो नई टीमों को लेकर तैयार किया ब्लूप्रिंट, जानिए कब होगा मेगा ऑक्शन!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL में 2 नई टीमों को जोड़ने के लिए BCCI ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। जानकारी के लिए बता दे की इस ब्लूप्रिंट में नई टीमों के अलावा खिलाड़ियों के रिटेशन नियम, मेगा ऑक्शन, पर्स की सैलरी बढ़ाने और ताजा मीडिया राइट्स के टेंडर जैसे मुद्दे शामिल हैं। दोस्तों अगस्त के महीने में IPL की नई टीमों के लिए टेंडर निकाला जाएगा और अक्टूबर तक इसकी प्रकिया पूरी होनी की उम्मीद है। साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में मेगा ऑक्शन (Mega Auction) का आयोजन करने की तैयारियां की जा रही हैं।

खबरो के अनुसार आपको बता दे कोलकाता स्थित संजीव गोयनका ग्रुप, द अडानी ग्रुप, ऑरोबिंदो फार्मा लिमिटेड और टोरेंट ग्रुप ने नई टीमों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। BCCI फ्रेंचाइजियों की पर्स सैलरी को भी बढ़ाने की तैयारी में है। जानकारी के लिए बता दे की पर्स सैलरी को 85 करोड़ से बढ़ाकर 90 करोड़ किया जाएगा और 2024 के सीजन से पहले अगले 3 साल में पर्स सैलरी 90 से 95 करोड़, 95 से 100 करोड़ की जाएगी। दोस्तों फ्रेंचाइजी को कम से कम 75 प्रतिशत पर्स सैलरी खर्च करना अनिवार्य होगा। मेगा ऑक्शन (Mega Auction) इसी साल दिसंबर में आयोजित होने की उम्मीद है।

BCCI खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियमों में भी कुछ बदलाव करेगी। हर टीम को चार प्लेयर को रिटेन करना होगा। फ्रेंचाइजी या तो 3 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन कर सकेगी या फिर दो भारतीय प्लेयर (Indian Players) और 2 विदेशी खिलाड़ी( Foreign Player) को। 3 खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पर्स सैलरी में 15 करोड़, 11 करोड़ और 7 करोड़ रुपये कम होंगे।



Herald