

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्षल गिब्स (Harshal Gibbs) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने BCCI के सचिव जय शाह (Jay Shah) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जय शाह (Jay Shah) ने उन्हें इस बात की धमकी दी है कि यदि वे कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलेंगे, तो उन्हें भारत में किसी भी प्रकार की क्रिकेट एक्टिविटी के लिए आने नहीं दिया जाएगा। हर्षल गिब्स (Harshal Gibbs) ने कहा है कि उन्हें इस बात की सूचना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के वर्तमान डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) के माध्यम से मिली है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की हर्षल गिब्स (Harshal Gibbs) ने आज सुबह एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा था कि, 'पाकिस्तान के साथ अपने राजनीति एजेंडे को समीकरण में लाने और मुझे कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने से रोकने के लिए बीसीसीआई ऐसी चीजें कर रहा है, जिसकी बिल्कुल जरूरत नहीं है। साथ ही मुझे धमकी देते हुए कहना कि वे मुझे क्रिकेट से जुड़े किसी भी काम के लिए भारत में एंट्री नहीं करने देंगे, यह रवैया काफी गलत है।
Completely unnecessary of the @BCCI to bring their political agenda with Pakistan into the equation and trying to prevent me playing in the @kpl_20 . Also threatening me saying they won’t allow me entry into India for any cricket related work. Ludicrous ????
— Herschelle Gibbs (@hershybru) July 31, 2021
हर्षल गिब्स (Harshal Gibbs) के अलावा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने भी BCCI पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि, 'BCCI कई क्रिकेट बोर्ड को धमकियां दे रहा है कि यदि उनके पूर्व खिलाड़ी कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे, तो उन्हें क्रिकेट से जुड़े किसी भी काम के लिए भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। दोस्तों आपको बता दे की हर्षल गिब्स (Harshal Gibbs), श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, इंग्लैंड के मोंटी पनेसर और कई खिलाड़ियों का चयन इस लीग के लिए हुआ है।' बता दें कि पहली बार आयोजित हो रही इस लीग की 4 अगस्त से शुरुआत होने जा रही है। इस लीग का फाइनल मुकाबला 17 अगस्त को खेला जाएगा और इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी।
Herald