Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नीतीश राणा की पोस्ट ने जीता दिल, लिखा- हार नहीं मानूंगा

 नई दिल्ली 
भारत और श्रीलंका के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म हो चुकी है। वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की जबकि टी20 सीरीज में टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरे के साथ नीतीश राणा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर का आगाज किया, लेकिन वह सफल नहीं रहे। नीतीश राणा ने इंस्टाग्राम पर इस दौरे को लेकर कुछ अहम बातें शेयर की हैं। 

नीतीश राणा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारा सोशल मीडिया सिर्फ हमारी जीत शेयर करने के लिए नहीं है, बल्कि हमारी असफलताएं शेयर करने के लिए भी है। यह दौरा वैसा नहीं गया, जैसा मैंने प्लान किया था या जैसा मैंने सोचा था। लेकिन मैंने अपने पिछले तीन मैचों में काफी कुछ सीखा है। जबसे मैंने अपने हाथ में बैट उठाया है, तबसे मैंने हमेशा भाग्य से ज्यादा कड़ी मेहनत पर भरोसा किया है, इससे मैं रुकूंगा नहीं। ऐसे लोग हैं, जो मेरे बारे में काफी कुछ कहेंगे और मुझे जज करेंगे लेकिन इन बातों से मैं खुद को टूटने नहीं दूंगा क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने इसके लिए कितनी मेहनत की है। मैं आगे बढ़ता रहूंगा, और मजबूत होता रहूंगा और अपनी टीम के लिए और खुद के लिए जीत दर्ज करूंगा। '

The post नीतीश राणा की पोस्ट ने जीता दिल, लिखा- हार नहीं मानूंगा appeared first on Bhavtarini.