Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामलों का शतक

  टोक्यो
टोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 100 से अधिक हो गए. आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नए मामले सामने आने की घोषणा की. चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने रोज जारी होने वाले कोरोना अपडेट में बताया कि तीन खिलाड़ी, खेलों से जुड़े दस कर्मचारी, तीन पत्रकार और तीन ठेकेदार पॉजिटिव पाए गए हैं.

खेलों से जुड़े कोरोना के मामले बढ़कर 106 हो गए हैं, जिनमें से 11 खिलाड़ी हैं. चेक गणराज्य की टीम का छठा मामला सामने आया है.

देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा, ‘चेक गणराज्य दल का छठा सदस्य और चौथा खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है. रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल संक्रमित पाए गए हैं.’

उन्हें शनिवार को रोड रेस में भाग लेना था जो अब वह नहीं ले पाएंगे. इससे पहले चेक गणराज्य के दो बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी और एक टेबल टेनिस खिलाड़ी भी पॉजिटिव आया था. चेक दल के डॉक्टर व्लास्तिमिल वोरासेक भी गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए. इससे पहले एक वॉलीबॉल कोच भी संक्रमित हो गए थे.

अन्य देशों में से चिली का एक ताइक्वांडो खिलाड़ी, नीदरलैंड का स्केटबोर्ड खिलाड़ी और ताइक्वांडो खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाए गए. दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉल खिलाड़ी और अमेरिका का एक बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी पॉजिटिव निकला था.

The post ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामलों का शतक appeared first on Bhavtarini.