Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गरीब किसान की बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को ऐसे पूरा करेंगे सचिन तेंदुलकर

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने फिर से जनसेवा की अपनी भावना दिखाते हुए एक गरीब किसान की बेटी दीप्ति विश्वासराव (Deepti Vishwasrao) का चिकित्सा की पढ़ाई करने का सपना पूरा करने में मदद की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक गैर सरकारी संगठन सेवा सहयोग फाउंडेशन ने इसको लेकर ट्वीट किया कि, 'रत्नागिरी के जायरे गांव की दीप्ति विश्वासराव (Deepti Vishwasrao) अब अपने गांव की पहली डॉक्टर बनने के लिए तैयार है। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का आभार। उसका (दीप्ति) चिकित्सा कॉलेज में जाने का सपना अब पूरा होने जा रहा है। दीप्ति विश्वासराव (Deepti Vishwasrao) और कई अन्य विद्यार्थियों की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए सचिन आपका आभार।'

दोस्तों आपको बता दे की इस ट्वीट के साथ शेयर किए गए VIDEO में दीप्ति ने भी तेंदुलकर के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, ' मैं सरकारी मेडिकल कॉलेज, अकोला से MBBS कर रही हूं। मेरे परिवार में मेरे माता-पिता और छोटे भाई सहित 4 सदस्य हैं। मेरे पिता एक किसान हैं और मां एक हाउस वाइफ हैं। मुझे छात्रवृत्ति देने के लिए मैं सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) फाउंडेशन की आभारी हूं। यह छात्रवृत्ति मेरी पढ़ाई के लिए किए गए सभी खर्चों को कवर करेगी। दोस्तों इसलिए अब मैं केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकती हूं। डॉक्टर बनने का मेरा सपना सच होने वाला है।'

दोस्तों आपको बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इस संदर्भ में कहा, 'दीप्ति की यात्रा किसी का सपनों का पीछा करने और उन्हें हकीकत में बदलने का शानदार उदाहरण है। उनकी कहानी कई अन्य को भी अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। दीप्ति विश्वासराव (Deepti Vishwasrao) को भविष्य के लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।



Herald