

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के पहले 2 मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया को तीसरे और आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा। दोस्तों यह मैच जीतते ही श्रीलंका टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग (ICC Cricket World Cup Super League) के प्वॉइंट टेबल में आगे बढ़ गई है। इसके अलावा दोस्तों भारत को इस हार से नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान से फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंच गया है। इस लिस्ट में इंग्लैंड सबसे ऊपर चल रहा है।

दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में भारत के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बाजी मार गए। उन्हें दो मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और दोनों में ही उन्होंने फिफ्टी जड़ी। बॉलिंग डिपार्टमेंट में भारत के युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बाजी मारते हुए सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। उन्होंने सीरीज में एक मैच कम खेला, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम सर्वाधिक विकेट रहे।
![]()
दोस्तों आपको बता दे की वर्ल्ड कप सुपर लीग के नियमों के मुताबिक, हर टीम को जीत के लिए 10 प्वॉइंट्स मिलते हैं, जबकि मैच का नतीजा नहीं आने पर, रद्द होने या टाई होने पर दोनों टीमों को पांच-पांच प्वॉइंट्स बांटे जाते हैं। दोस्तों मैच हारने पर एक भी प्वॉइंट नहीं मिलता है, जबकि स्लो ओवर रेट के लिए प्वॉइंट्स कटते भी हैं।
Herald