

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ICC ने बुधवार को टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप टेन में जगह बनाई है। इस लिस्ट में हालांकि पहले से छठे पोजीशन तक कोई बदलाव नहीं हुआ है और इंग्लैंड के डेविड मलान (David Malan) पहले की ही तरह सबसे ऊपर विराजमान हैं।

अन्य बल्लेबाजों में वेस्टइंडीज के एविन लुईस (Evin Lewis) ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही खत्म हुई टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से वे भी टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दोस्तों आपको बता दे की भारतीयों में इस लिस्ट में पांचवें और छठे नंबर पर पहले की तरह ही केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) मौजूद हैं। बल्लेबाजों की इस लिस्ट में पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड के सर्वाधिक दो-दो, जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक बैट्समैन टॉप 10 में शामिल है।
Pakistan wicketkeeper-batsman Mohammad Rizwan breaks into the top 10 of the @MRFWorldwide ICC Men's T20I Player Rankings for batting ????
— ICC (@ICC) July 21, 2021
Full list: https://t.co/77cLFa815E pic.twitter.com/T0AG8bwI8t
दोस्तों आपको बता दे की विराट और राहुल के इंग्लैंड में होने की वजह से उनकी रैंकिंग में गिरावट देखने को मिल सकती है, क्योंकि टीम को इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके बाद दोनों क्रिकेटरों को IPL 2021 के बचे हुए 31 मैचों में हिस्सा लेना है। IPL 2021 खत्म होने के बाद तुरंत बाद भारत UAE और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भाग लेगा। इस तरह से वर्ल्ड कप से पहले उन्हें कोई टी-20 मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
Herald