

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका को तीसरे वनडे मुकाबले में मात नहीं दे सकी, इस हार के साथ ही भारत वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने से चूक गया। दोस्तों इस मैच में श्रीलंका के स्पिनरों ने भारत के अनुभवहीन बल्लेबाजों के खिलाफ जमकर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और टीम को सम्मान की लड़ाई में जीत दिलाई।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मैच में भारत को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दोस्तों यह सीरीज भारत 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। मैच में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ( Rahul Dravid) का कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताना महंगा पड़ा। दोस्तों इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मैच में भारत की तरफ से 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। दोस्तों इसमें संजू सैमसन(Sanju Samson) , नीतीश राणा, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर का नाम शामिल है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत के ODI क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ, जब किसी एक मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। दोस्तों इससे पहले 1980 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए ODI मैच में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने एक साथ डेब्यू किया था। आपको बता दे की इनमें दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल का नाम शामिल है। एक ही मैच में पांच नए खिलाड़ियों को उतारने से भारतीय बॉलिंग अटैक एकदम कमजोर पड़ गया।
Herald