Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India Vs Sri Lanka: आज से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट फैन्स को जिसका इंतजार था, आखिरकर वह समय अब आ गया है। दोस्तों रविवार को भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच ODI सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ फैन्स एक बार फिर टीम इंडिया को चीयर करते नजर आएंगे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC के फाइनल में मिली हार के बाद निराशा में बैठे थे। दोनों टीमों के बीच पहला मैच रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (Premadasa Stadium in Colombo) में खेला जाएगा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) संभालेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। WTC फाइनल में बारिश ने कई दिन खेल बिगाड़ा था, ऐसे में दोस्तों इस मैच को लेकर बारिश की कितनी संभावनाएं हैं और पिच की क्या स्थिति है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोलंबो के आर प्रेमदासा की पिच पर नजर दौड़ाई जाए तो यह गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए भी अच्छी है। बता दे की मैच शुरू होने के बाद यहां गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी और बल्लेबाजी कुछ देर के लिए मुश्किल हो सकती है। लेकिन दोस्तों जैसे-जैसे समय बीतेगा, वैसे-वैसे पिच धीमी होने की वजह से यहां बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। इस दौरान स्पिनरों को पिच से मदद भी मिलेगी। दोस्तों मौसम की बात की जाए तो इस मैच में बारिश रोड़ा बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर फैन्स को काफी निराशा होगी



Herald