Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएई में IPL के बाकी बचे मैचों का BCCI ने किया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने UAE में आयोजित होने वाले वीवो आईपीएल (VIVO IPL 2021) के बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की UAE में 27 दिनों की अवधि में कुल 31 मैच खेले जाएंगे. BCCI के नए शेड्यूल के अनुसार, 19 सितंबर को दुबई में CSK और MI के बीच मैच से IPL के बाकी बचे सीजन की शुरुआत होगी. इसके बाद मैच अबू धाबी में शिफ्ट जाएंगे, जहां पर KKR का सामना RCB के साथ होगा. शारजाह 24 सितंबर को अपने पहले गेम की मेजबानी करेगा. इस दिन RCB का मुकाबला CSK के साथ होगा.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की UAE में 13 मैच दुबई में करवाए जाएंगे, दस मैच शारजाह में होंगे, जबकि 8 अबू धाबी में आयोजित किए जाएंगे. 7 मैच डबल हैडर होंगे, जिसमें पहले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार साढ़े 3 बजे होगी. वहीं, शाम को आयोजित होने वाले सभी मैचों की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी.

वहीं, लीग का अंतिम मैच 8 अक्टूबर को RCB और DC के बीच खेला जाएगा. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहला क्वालीफायर मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई में होगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 11 और 13 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा. IPL के इस सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई में 15 अक्टूबर को होगा



Herald