

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों की लिस्ट काफी लंबी है। धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 3 ICC ट्रॉफी दिलाई हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग एक साल हो गया है।

दोस्तों आपको बता दे की धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 WC के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ खेला था। दोस्तों इस मैच में वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंटरनेशनल करियर के आखिरी मैच की तरह ही अपने डेब्यू मैच भी रन आउट ही हुए थे।
बता दें कि धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 23 दिसम्बर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ किया था। चटगांव में खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने 111 गेंदों पर सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली थी। दोस्तों डेब्यू मैच में 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे धोनी पहली गेंद पर शॉट खेलने के बाद रन लेने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) उन्हें रन लेने से मना कर देते हैं, जिससे MS धोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट जाते हैं।
Herald