Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी के साथ फोटो शेयर कर रणवीर सिंह ने लिखा- बड़े भाई के चरणों में हमेशा

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे महेंद्र सिंह धोनी( Mahendra Singh Dhoni) की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी MS धोनी के बड़े फैन हैं, इसका एक नजारा आपको उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर मिल सकता है। दोस्तों हाल ही मे मुंबई के एक स्टेडियम में धोनी और रणवीर सिंह साथ में फुटबॉल मैच खेलते नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दोस्तों मैच के दौरान रणवीर जहां MS धोनी को कसकर गले लगाते नजर आए। मैच जब रुका तब MS धोनी बेंच पर बैठे थे और रणवीर सिंह जमीन पर। दोस्तों इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, बड़े भाई के चरणों में हमेशा। धोनी और रणवीर दोनों ही ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं। यह क्लब सेलिब्रिटीज के बीच फुटबॉल मैच कराकर चैरिटी के लिए फंड एकत्रित करता है और साथ ही देश में फुटबॉल को बढ़ावा भी देता है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की रविवार को ऑल स्टार्स फुटबॉल ने प्रैक्टिस मैच कराया, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh), MS धोनी और क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी नजर आए। इस मैच में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी नजर आए। धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। पिछले साल 15 अगस्त को MS धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह फिलहाल IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) की ओर से खेलते नजर आते हैं।



Herald