Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी के साथ फराह खान ने शेयर की फोटो, रणवीर ने ऐसे किया रिएक्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। MS धोनी इन दिनों मुंबई में हैं और कुछ विज्ञापनों के लिए शूट कर रहे हैं। उनके एक शूट के डायरेक्शन की जिम्मेदारी फराह खान (Farah Khan) को मिली।

दोस्तों आपको बता दे की फराह खान (Farah Khan) ने इस शूट के दौरान MS धोनी के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फराह ने इस फोटो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह भी इस दिग्गज क्रिकेटर की फैन बन गई हैं। फराह खान (Farah Khan) की इस फोटो पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। MS धोनी इस ऐड शूट के दौरान भारत की रेट्रो टीम जर्सी में नजर आए।

दोस्तों आपको बता दे की फराह खान (Farah Khan) ने MS धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' MS धोनी के एक ऐड शूट को डायरेक्ट किया। क्या शानदार शख्स हैं वह... एकदम पंक्चुअल, जमीन से जुड़े हुए। धोनी चेहरे पर स्माइल लिए सबके साथ फोटो क्लिक कराते हैं, क्लाइंट से लेकर स्पॉटब्वॉय तक। मैं उनकी फैन हो गई हैं। यह फोटो डब्बू रत्नानी ने ली है।' फराह की इस फोटो पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कमेंट में लिखा, 'धोनी बेस्ट हैं। MS धोनी के साथ एक दिन पहले ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की थी। एक चैरिटी प्रैक्टिस फुटबॉल मैच के दौरान धोनी और रणवीर साथ खेलते दिखे थे। MS धोनी बेंच पर बैठे थे और रणवीर सिंह जमीन पर, इस फोटो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा था, 'हमेशा बड़े भाई के चरणों में।



Herald