

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। MS धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) किसी फोटो या VIDEO में MS धोनी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में MS धोनी के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। इन्हीं दिनों क्रिकेटर रॉबिन उथ्प्पा (Robin Uthappa) की पत्नी शीतल गौतम (Sheetal Gautam) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान MS धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
दोस्तों आप इस तस्वीर में देख सकेंगे MS धोनी ओलिव ग्रीन रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। उनके बगल में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर तन्वी शाह और भावना नजर आ रही हैं। दोस्तों इस तस्वीर के साथ शीतल ने लिखा है, 'लाइटनिंग मैन' माही के साथ हैंग आउट करने में हमेशा मजा आता है। उसकी गड़गड़ाहट को मिस कर रही हूं।' इसके बाद उन्होंने साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) को टैग भी किया है। ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं और इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

दोस्तों इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद MS धोनी अक्सर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते नजर आते हैं। IPL 2021 के स्थगित होने से पहले उनकी अगुवाई में CSK ने शानदार प्रदर्शन किया था।
Herald