

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की (Sri Lanka vs India) श्रीलंका के खिलाफ पहले ODI मुकाबले में भारतीय टीम के ओपनिंग कॉम्बिनेशन का नाम सामने आया है। खबरों के अनुसार दोस्तों ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को अभी मौका नहीं मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पहले मुकाबले में ओपन करेंगे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय टीम इस टूर पर 5 सलामी बल्लेबाजों के साथ गई है। हालांकि फ्यूचर को देखते हुए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को ओपन कराया जाएगा क्योंकि टीम मैनेजमेंट आगामी सीरीज के लिए उन्हें तैयार करना चाहती है। यही वजह है कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ पारी की शुरूआत वही करेंगे।

दोस्तों भारतीय टीम के पास देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) का भी ऑप्शन है। इसके अलावा दोस्तों नितीश राणा (Nitish Rana) भी ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि अभी धवन और शॉ को ही मौका मिलेगा। दोस्तों इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि ये दोनों खिलाड़ी IPL में भी ओपन करते हैं और इनके बीच का तालमेल काफी बढ़िया है। आईपीएल में इनकी सलामी जोड़ी काफी सफल रही थी।
Herald