

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे बिग बॉस' फेम और सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) हाल ही में 16 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) संग शादी के बंधन में बंधे हैं। दोस्तों राहुल और दिशा की शादी काफी चर्चा में रही है। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और VIDEO सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुईं हैं। जिन्हें फैंस बहुत पसन्द कर रहे है।
दोस्तों इस बीच राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) का एक थ्रोबैक VIDEO वायरल हो रहा है। इस VIDEO में वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के इस वायरल VIDEO में आप देख सकते हैं राहुल और जीवा के बीच एक बिस्किट को लेकर बातचीत हो रही है। ये एक पार्टी का VIDEO लग रहा है। इस दौरान राहुल, MS धोनी की लाडली जीवा से कहते हैं, 'बिस्किट तो खिलाओ मुझे, अकेले-अकेले खा रही हो आप।' राहुल की ये बात सुनकर जीवा उस टेबल के पास जाती है जहां पर बिस्किट रखा होता है और एक बिस्किट उठाकर राहुल को दे देती हैं, जिसके बाद सिंगर उन्हें स्वीट कहते हुए थैंक्यू बोल देते हैं।
Herald