Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरलीधरण की ​बीवी को कोच द्रविड़ ने भेजा बर्थडे मैसेज, देखें video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की( India vs Sri Lanka) श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम इस समय लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेल रही है। 3 मैचों की ODI सीरीज के बाद टीम को 3 मैचों की टी20 सीरीज (T20 series) भी खेलनी है। टीम इंडिया के पूर्व भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) श्रीलंका दौरे के लिए टीम के हेड कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम ने पहले 2 ODI जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। श्रीलंका के ही महान स्पिनर मुथैया मुरलीधण (Muttiah Muralidhan) की बीवी माधी मालार का शुक्रवार को बर्थडे था और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने उन्हें बर्थडे का एक खास मैसेज भेजा है।

दरअसल मुथैया मुरलीधण (Muttiah Muralidhan) की बीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक VIDEO पोस्ट किया है, जिसमें कोच द्रविड़ बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने वीडियो में कहा, ' हाय माधी, आपको आपके जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। उम्मीद है कि आज का दिन आपके लिए काफी शानदार होगा और आगे आने वाले साल भी बहुत अच्छे होंगे। उम्मीद है कि मुरली आपका बहुत ध्यान रख रहा होगा।'

दोस्तों आपको बता दे की द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके चलते कई दिग्गज अब उन्हें टीम इंडिया का हेड को बनाएं जाने की बात कर रहे हैं।



Herald