Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: दिलीप कुमार के दर्शन को जाते शाहरुख ने पुलिस को देख किया कुछ ऐसा कि होने लगी तारीफ

मुंबई। दोस्तों आपको बता दे की हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) बुधवार सुबह इस दुनिया में नहीं रहे। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन पर शोक जताने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से लेकर राजनेता तक उनके घर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी पहुंचे। सायरा बानो को दिलासा देते शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जब जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ हो रही है। उनका Video भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

दोस्तों आपको बता दे कीशाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी तहजीब के लिए जाने जाते हैं। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए जाते वक्त उन्होंने इसका सुबूत भी दिया। सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ हो रही है। दरअसल दिलीप कुमार के बंगले के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और पुलिस तैनात है। शाहरुख जब जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें पुलिस दिखी और उन्होंने झुककर उन्हें रिस्पेक्ट दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिलीप कुमार शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे। शाहरुख खान उनके निधन की खबर मिलते ही सायरा बानो का दुख बांटने पहुंचे। सायरा बानो एक इंटरव्यू के दौरान कह चुकी हैं कि अगर उनका कोई बेटा होता तो शाहरुख खान जैसा दिखता। सायरा को दिलीप कुमार और शाहरुख के बाल एक जैसे लगते थे। शाहरुख खान ने भी फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां को लगता था कि उनकी शक्ल दिलीप कुमार से मिलती है।



Herald