

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) धमाल मचाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक VIDEO शेयर किया है, दोस्तों जिसमें वह जिम सेशन में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस को लेकर पिछले काफी समय से सवाल उठ रहे हैं ऐसे में टीम इंडिया का यह स्टार ऑलराउंडर श्रीलंका (Sri Lanka) के इस टूर पर आलोचकों को मुहंतोड़ जवाब देना चाहेगा। दोस्तों इंट्रा स्कवाड मैच में हार्दिक बेहद शानदार फॉर्म में नजर आए थे।

दोस्तों आपको बता दे को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में हार्दिक बॉडी बैलेंस से लेकर वेट ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक की इस वीडियो पर उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी कमेंट करके उनका हौसला बढ़ाया है। हार्दिक की फिटनेस के चलते उनको इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था।
दोस्तों स्टार ऑलराउंडर ने पिछले काफी समय से गेंदबाजी नहीं की है और यही वजह है कि उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। I 2021 में भी वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से एक भी ओवर बॉलिंग करते नहीं दिखाई दिए थे। इस साल होने वाले T-20 विश्व कप को देखते हुए हार्दिक के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
Herald