.webp)

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सीरीज का पहला मैच रविवार को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसे भारत ने 38 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
.webp)
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne) को एक खास गिफ्ट दिया। चमिका का यह डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मैच था और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने खास गिफ्ट से इसे और भी स्पेशल बना दिया। दोस्तों चमिका ने हार्दिक के साथ वीडियो शेयर किया है और उन्हें अपना रोल मॉडल भी बताया है।
दोस्तों आपको बता दे की हार्दिक ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बैट गिफ्ट किया। इसका VIDEO शेयर करते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी ने लिखा, 'अपने टी20 इंटरनेशनल के डेब्यू मैच पर रोल मॉडल हार्दिक पांड्या से बैट लेकर मैं बहुत ही गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं। आप एक शानदार इंसान हैं और आपने जो यह किया उसने मेरा दिल जीत लिया है। मैं यह दिन कभी भी नहीं भूलूंगा। भगवान की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।' चमिका की इस पोस्ट को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया है और इस श्रीलंकाई क्रिकेटर को सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
Herald