Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल की बीवी ने अपारशक्ति खुराना संग किया भंगड़ा, देखें वीडियो

मुंबई। दोस्तों आपको बता दे जाने-माने एक्टर और सिंगर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने यजुवेंद्र चहल की बीवी और टैलेंटेड डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) संग मिलकर एक शानदार VIDEO बनाया है। इस VIDEO में ये दोनों मस्तीभरे अंदाज में भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma), दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस गाने पर परफॉर्म करते हुए एक VIDEO शेयर किया है। जिसमें धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma), अपारशक्ति से 'बचपन का प्यार' पर भांगड़ा करने के लिए कहती हैं, फिर अपार भी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का साथ देते हुए पंजाबी अवतार में आ जाते हैं और भांगड़ा करने लगते हैं। इन दोनों का ये क्यूट डांस सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस VIDEO को शेयर करके हुए अपार ने कैप्शन में लिखा- 'मैं इस गाने से निकल नहीं पा रहा हूं, देखें इसका पंजाबी वर्जन सुपर टैलेंटेड धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ'। वहीं, इसी VIDEO को शेयर करते हुए धनाश्री ने कैप्शन में लिखा- 'इस ट्रेंड में पंजाबी फ्लेवर जोड़ते हुए इसके मेरे फेवरेट अपारशक्ति के साथ सही तरीके से ब्लेंड किया, अलग बनें ट्रेंड बनें'।



Herald