

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर छूटा था। बारिश ने मैच को प्रभावित किया। दोस्तों पहले टेस्ट मैच के दौरान दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के आउट होने के बाद मोहमम्द सिराज (Mohammed Siraj) के जश्न मनाने का वीडियो काफी चर्चाओं में रहा था। मोहमम्द सिराज (Mohammed Siraj) ने मुंह पर उंगली रखकर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को पवेलियन की तरफ विदा किया। आपको बता दे की सिराज ने इस टेस्ट मैच में 3 विकेट लिए। मोहमम्द सिराज (Mohammed Siraj) की आक्रामकता ने हर किसी का ध्यान खींचा। जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी।

दोस्तों जॉनी बेयरस्टो ने इस घटना पर कहा,' मोहमम्द सिराज (Mohammed Siraj) ने मुझसे बीच में कुछ नहीं कहा। वहां कुछ नहीं हुआ था। उसने मुझसे कुछ नहीं कहा। मैंने भी उससे कुछ नहीं कहा। मुझे नहीं पता कि ये वास्तव में कहां से आया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) का विकेट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण विकेट था क्योंकि कप्तान इंग्लैंड जो रूट (Joe Root) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़ लिए थे।
.jpeg)
आपको बता दे की मोहमम्द सिराज (Mohammed Siraj) ने शानदार शॉर्ट गेंद की मदद से जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को आउट करते हुए साझेदारी को तोड़ा। उनकी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) का कैच पकड़ा। दोस्तों उन्होंने 30 रन बनाए। टेस्ट टीम में वापसी करने वाले जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) अपने प्रदर्शन से खुश हैं। दोस्तों उन्होंने कहा, मैंने क्रीज पर अच्छा समय बिताया लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। मैंने उन 2 पारियों में जैसा किया यदि वैसा करना जारी रखता हूं तो उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगा।
Herald