

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) की हालत काफी नाजुक है, दोस्तों क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) ऑस्ट्रेलिया के एक हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। मेडिकल इमरजेंसी के बाद क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे kie पिछले कुछ समय से क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में ही रह रहे हैं और स्मार्टस्पोर्ट्स नाम की कंपनी में काम कर रहे थे। 51 साल के क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) ने न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट और 215 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और अपने समय के बेस्ट ऑलराउंडर्स में उनकी गिनती होती थी।

खबरों के अनुसार आपको बता दे की हार्ट प्रॉब्लेम होने के बाद क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) की कई सर्जरी की गईं, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) एऑर्टिक डिस्सेक्शन बीमारी से जूझ रहे हैं। यह हार्ट से जुड़ी बीमारी है, इसमें शरीर की बड़ी धमनी (एऑर्टा) की आंतरिक दीवार फट जाती है।

दोस्तों आपको बता दे की क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लग चुके हैं, हालांकि दोस्तों बाद में वह इन आरोपों से बरी हो गए थे। एक समय ऐसा था जब क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) को ट्रक चलाकर भी अपना गुजारा करना पड़ा था। क्रिस केर्न्स (Chris Cairns) ने न्यूजीलैंड की ओर से 3320 टेस्ट और 4950 वनडे इंटरनेशनल रन बनाए हैं। दोस्तों इसके अलावा उनके खाते में 218 टेस्ट और 201 ODI इंटरनेशनल विकेट भी दर्ज हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे।
Herald