.jpg)
.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार को यानि 12 अगस्त से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। लेकिन दोस्तों इस मैच से पहले दोनों टीमों को एक झटका लगा है, स्लो ओवर रेट के चलते दोनों टीमों को WTC 2021-23 के प्वॉइंट टेबल में 2-2 प्वॉइंट्स का नुकसान उठाना पड़ा और इसके साथ ही दोनों टीमों पर मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला गया था, जहां आखिरी दिन का खेल बारिश में धुल गया था। दोस्तों बारिश के चलते मैच का रिजल्ट नहीं आ सका था और मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया था।
England and India have been fined and docked two points each from their ICC World Test Championship 2021-23 tally for slow over-rates in the Nottingham Test.
— ICC (@ICC) August 11, 2021
Details ????#ENGvIND | #WTC23https://t.co/tthEorqDe9
दोस्तों मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों को WTC 2021-23 के लिए 4-4 प्वॉइंट्स दे दिए गए थे।आपको बता दे की मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड (Chris Broad) ने दोनों टीमों को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया, जिसके बाद दोनों टीमों के खाते से पेनल्टी ओवर के 2-2 प्वॉइंट्स कट गए हैं और अब दोनों के खाते में 4-4 की जगह 2-2 प्वॉइंट्स ही रह गए हैं। दोस्तों इसके अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना भी भरना पड़ेगा।
Herald