Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सकलैन मुश्ताक ने बताया- इस मामले कोहली से बेहतर हैं बाबर आजम

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की तुलना काफी समय से की जा रही है। इसको लेकर तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स अपनी राय भी रख चुके हैं। दोस्तों दोनों जबर्दस्त बल्लेबाज और कप्तान हैं, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) ने इन दोनों क्रिकेटरों की तुलना करते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि किस तरह से बाबर आजम (Babar Azam) विराट से बेहतर कप्तान हैं। दोस्तों उन्होंने कहा कि विराट कोहली ( Virat Kohli) और बाबर दोनों जबर्दस्त बल्लेबाज हैं और दुनिया के हर कोने में रन बनाते हैं और विरोधी गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना पसंद करते हैं।

दोस्तों इन दोनों की तकनीक की तुलना करना बेकार है। जब हम इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करते हैं, तो तकनीक से पहले मेंटल स्ट्रेंथ की बात होनी चाहिए। मुश्ताक ने पाकिस्तान क्रिकेट के YouTube चैनल पर कहा, 'विराट कोहली ( Virat Kohli) एग्रेसिव हो जाते हैं, लेकिन बाबर आजम (Babar Azam) शांत रहते हैं, जो उनके लिए पॉजिटिव बात है। स्पोर्ट्स साइंस कहता है कि जब भी एग्रेसिव और शांत व्यक्ति के बीच मुकाबला होता है, तो शांत व्यक्ति की जीत होती है। बाबर आजम (Babar Azam) हमेशा कूल नजर आते हैं और इस मामले में वह विराट कोहली ( Virat Kohli) से बेहतर हैं।

सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) आगे कहा, 'दोनों ही रन बना रहे हैं, तो तकनीक को लेकर बातचीत करना बेकार है। मुझे लगता है कि तकनीक की जरूरत होती है, लेकिन जब आप लगातार रन बनाने लगते हैं, तब तकनीक की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने आगे कहा तब देखा जाता है कि आपकी रणनीति कैसी, आपकी फिटनेस कैसी है, आप कितने लचीले हैं, आप दबाव में क्या करते हैं, दोस्तों आपकी मेंटल हेल्थ यह सब जरूरी हो जाता है।



Herald