

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है।दोस्तों पहला टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमें क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पहुंच चुके हैं। दूसरे टेस्ट से पहले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने स्काई स्पोर्ट्स के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का इंटरव्यू लिया है। पूरा इंटरव्यू दूसरे टेस्ट के पहले दिन प्रसारित होगा। दोस्तों इससे पहले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक VIDEO साझा किया है, जिसमें रोहित और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इंटरव्यू के दौरान हल्के मूड में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दे की दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने वीडियो में बताया है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी शादी से पहले काफी अलग इंसान थे। दोस्तों कार्तिक ने बताया कि कैसे रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से शादी करने से पहले 'सूर्यवंशम' देखकर रोने लगते थे। इस वीडियो के अलावा दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने रोहित शर्मा के साथ कुछ फोटो भी शेयर किया है। दोस्तों इसके साथ दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने लिखा है, 'साथ खेलने से लेकर इंटरव्यू लेना और इंटरव्यू देना, हम काफी दूर आ गए शैम! आपकी सारी सेक्रेट बातें शेयर करने के लिए सॉरी।
आपको बता दे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के बीच अच्छी जुगलबंदी है। इन दिनों दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेन्ट्री करते नजर आ रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा भारत के लिए दूसरे टेस्ट में नजर आएंगे।
Herald