Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान ताहिर ने The Hundred में मचाया कोहराम, हैट्रिक लेकर रचा ​इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL में CSK के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने टी20 क्रिकेट में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इमरान ताहिर (Imran Tahir) इस समय इंग्लैंड में जारी 'द हंड्रेड' (The Hundred) टूर्नामेंट में अपनी घातक गेंदबाजी के ​चलते बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। आपको बता दे की इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) की ओर से खेलते हुए कमाल की गेंदबाजी की सोमवार को वेल्श फायर के खिलाफ खेलते हुए न सिर्फ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया, बल्कि उन्होंने टूर्नामेंट में पहली बार 5 विकेट भी हासिल किया। दोस्तों इमरान ताहिर (Imran Tahir) में इस टूर्नामेंट में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

दोस्तों इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने वेल्श फायर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में 19 गेंदों पर 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने 10 गेंदें डॉट भी डाली। आपको बता दे की इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने अपनी हैट्रिक के दौरान वेल्स फायर के बल्लेबाज कैस अहमद, मैट मिलनेस और डेविड पेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

दोस्तों बर्मिंघम फीनिक्स से मिले 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फायर की टीम 74 गेंदों में महज 91 रन पर सिमट गई। इमरान ताहिर (Imran Tahir) के इस कमाल की गेंदबाजी के दम पर बर्मिंघम फीनिक्स ने वेल्स फायर को 93 रनों से हराकर प्वाइंटस टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया।



Herald