Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: बुमराह की अनोखी तैयारी, बैटिंग पैड पहनकर की गेंदबाजी- देखें PHOTO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होना जा रहा है। इंग्लिश कंडिशंस को देखते हुए इस सीरीज में तेज गेंदबाजों पर काफी दारोमदार रहने वाला है। दोस्तों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ( WTC) के फाइनल में अपनी लय से भटके नजर आए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) खुद सीरीज के लिए जमकर तैयारियां कर रहे हैं और नेट्स में पसीना बहा रहे हैं। हालांकि, BCCI द्वारा शेयर किए फोटो में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बेहद अनोखे अंदाज में गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। दोस्तों आप इस फोटो में देख सकेंगे बुमराह बैटिंग पैड पहनकर ही बॉलिंग करता हुआ नजर आ रहा है। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के इस फोटो को शेयर करते हुए BCCI ने कैप्शन में लिखा, 'इनका आज नेट्स में काफी बिजी सेशन रहा है।

दोस्तों आपको बता दे की जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं। IPL 2021 में भी वह अपनी बेहतरीन लय में नजर नहीं आए थे, जबकि दोस्तों WTC फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का रिकॉर्ड हालांकि विदेशी पिचों पर अबतक बेहद शानदार रहा है और इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह इस बात को फिर से साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।



Herald