Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: पहले टेस्ट से पहले ऐसी नजर आर रही हैं ट्रेंट बिज्र की पिच

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट फैंस जिस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब वह सीरीज बस कुछ ही दिन दूर है। 4 अगस्त से भारत और इंग्लैंड की टीमें आपस में भिड़ेंगी। जानकारी के लिए बता दे की सीरीज का पहला मैच नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। इसी सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)का दूसरा सीजन शुरू हो जाएगा। जून में पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में हार का गम भुलाकर टीम इंडिया ( Team India) बिल्कुल नई शुरुआत करना चाहेगी। सीरीज शुरू होने से पहले BCCI ने नाटिंघम की पिच की फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की। ये फोटो हर क्रिकेट प्रेमियों को डरा रही है।

दोस्तों आपको बता दे की BCCI ने जो फोटो शेयर किया है उसमें पिच पर घास ही घास नजर आ रही है। विकेट बिल्कुल हरी दिख रही है। निश्चित रूप से इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बता दे की इंग्लैंड की ठंड, ड्यूक्स की लहराती गेंदों से भारत हमेशा हारा है। पिछले 3 सीरीज में तो ऐसा ही कुछ देखने को मिला है।

दोस्तों आपको बता दे की साल के शुरुआत में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी। उस दौरे पर भारत ने पहल टेस्ट हारने के बाद टर्निंग ट्रैक पर अंग्रेजों को खिलाया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने स्पिन के आगे हथियार डाल दिए और भारत ने 3-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। दोस्तों उस सीरीज के बाद ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि जब भारत इंग्लैंड का दौरा करने जाएगी तो पिच घास से पटी पड़ी होगी। अब वही देखने को मिल रहा है।



Herald