

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 14वें सीजन के फेज 2 की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान MS धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं। आपको बता दे की MS धोनी फेज-1 में अपने परिवार के बिना CSK के बायो बबल में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार उनके साथ पत्नी साक्षी (Sakshi) और बेटी जिवा (Ziva) भी चेन्नई पहुंची हैं।

धोनी जब साक्षी और जिवा के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। कर्ण शर्मा और रॉबिन उथप्पा भी चेन्नई में सीएसके टीम से जुड़ चुके हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL 14वें सीजन के फेज 2 का पहला मैच MI और CSK के बीच ही खेला जाना है, जो 19 सितंबर को होगा।
Thala dhoni landed in chennai????????#dhoni #MSDhoni #msdian pic.twitter.com/Bi9KvOZjpz
— Better call aravind (Remember the name) (@AravindCall) August 10, 2021
मौजूदा प्वॉइंट टेबल में CSK सात मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 8 मैचों में 6 जीत के साथ टॉप पर है। IPL 2020 का खिताब मुंबई इंडियंस (MI) ने जीता था, जो मौजूदा सीजन में प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) है।
Herald