Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर T-20 WC और एशेज सीरीज से हुए बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) कोहनी की इंजरी के चलते टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। ECB ने इस बात की जानकारी दी है। जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी अब उपलब्ध नहीं होंगे। दोस्तों आपको बता दे की जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) इस पूरे साल कोई भी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। 2019 विश्व कप में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था और ऐसे में उनका टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होना यकीनन इंग्लिश टीम के लिए बुरी खबर है।

दोस्तों आपको बता दे की इस 26 वर्षीय जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने पिछले हफ्ते अपनी दाहिनी कोहनी का स्कैन कराया था। स्कैन से पता चला कि उनकी कोहनी में पुरानी परेशानी फिर से उभर गई है। ECB ने बयान में कहा, 'इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड पुष्टि कर सकता है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के चोटिल दाहिनी कोहनी का पिछले हफ्ते फिर से स्कैन किया गया। इससे पता चला है कि उनकी कोहनी में पुरानी परेशानी फिर से उभर गई है। दोस्तों इस कारण वह भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज, ICC टी20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज (Ashes series) में नहीं खेल पाएंगे।'

दोस्तों आपको बता दे की जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपनी कोहनी की इंजरी से काफी समय से जूझ रहे हैं और उन्होंने कुछ महीने पहले ही सर्जरी भी करवाई थी। दोस्तों टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 17 अक्टूबर से UAE में ओमान में खेला जाना है और इंग्लिश टीम के नजरिए से जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) का रोल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। आर्चर ने साफ किया था कि वह अपनी इस इंजरी से पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही मैदान पर वापसी करेंगे।



Herald