

मुंबई। आपको बता दे की क्रिकेट में हम कई ऐसे पल देखते हैं जब खिलाड़ी हार और जीत से ऊपर उठ कर अपने विरोधी टीमों का सम्मान करते हैं। दोस्तों ऐसा ही कुछ नजारा देखना को मिला वेस्टइंडीज और पाकिस्तान (West Indies Vs Pakistan) की टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद, जब वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और खिलाड़ियों संग जमकर मस्ती की। जिसका VIDEO आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे।

दोस्तों क्रिस गेल (Chris Gayle) के अलावा वेस्टइंडीज टीम के अन्य प्लेयर्स भी क्रिकेट की बारीकियों पर साथ में चर्चा करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह VIDEO काफी वायरल भी हो रहा है। दोस्तों दोनों टीमों के बीच खेला गया आखिरी टी-20 मैच बारिश के चलते धुल गया। PCB ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये VIDEO शेयर करते हुए लिखा, ' वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की सीरीज खत्म होने के बाद क्रिस गेल (Chris Gayle), पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में आए।
दोस्तों आपको बता दे की VIDEO में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हंसी-मजाक कर रहे हैं। जैसे-जैसे VIDEO आगे बढ़ता है उसमें पाक के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) से क्रिकेट पर कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के आंद्रे फ्लेचर पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं।
Herald