Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्वारंटीन में जब सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ बने अंदाज अपना-अपना के अमर प्रेम, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड में मौजूद खिलाड़ियों को चोट लगने के बाद BCCI ने उन्हें बुलाने का फैसला लिया गया था। फिलहाल दोस्तों मुंबई के ये दोनों बल्लेबाज क्वारंटीन में हैं, और क्वारंटीन में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दे की भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक VIDEO पोस्ट किया है दोस्तों जिसमें वे भारत के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ नजर आ रहे हैं। दोस्तों इस VIDEO में आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की मूवी 'अंदाज अपना-अपना' के कुछ मजेदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दे की इस VIDEO के साथ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कैप्शन डाला है जिसमें वे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को कह रहे हैं, 'सर आप पुरुष ही नहीं, महापुरुष हैं। दोस्तों इस VIDEO पर उनके साथी खिलाड़ी भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। मुंबई के इन दोनों बल्लेबाजों की जुगलबंदी फैन्स को काफी पसंद आ रही है।



Herald