स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने साल 2021 की अपनी बेस्ट टी-20 इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी टी-20 इलेवन में भारत के एकमात्र क्रिकेटर को शामिल किया है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को उनकी बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और इंग्लैंड के जोस बटलर (Jos Buttler) को बतौर ओपनर अपनी टीम में शामिल किया है।

हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने कहा कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और रिजवान दोनों ने साल 2021 में टी-20 में शानदार प्रदर्शन किा है। लेकिन वो रिजवान के साथ इसलिए गए क्योंकि उनका पावरप्ले में स्ट्राइक रेट बाबर से बेहतर था। क्रिकबज से बातचीत में हर्षा ने मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को चुना।
हर्षा भोगले की 2021 की बेस्ट टी-20 XI
जोस बटलर, मोहम्मद रिजवान, मिचेल मार्श,मोइन अली,ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, राशिद खान, शाहीन अफरीदी, एनरिक नॉर्टजे, जसप्रीत बुमराह।
Herald