Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashes 2021: कप्तानी की डेब्यू पारी में पैट कमिंस ने बना डाला स्पेशल रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन के दम पर कंगारू टीम ने ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड टीम को मात्र 147 रनों पर ही समेट दिया। कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में आखिरी 3 विकेट निकालकर कुल 38 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने दो-दो, जबकि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने एक विकेट झटका।
Pet
 इस मैच में पैट कमिंस (Pat Cummins) ने जैसे ही क्रिस वोक्स (Chris Woakes) को आउट किया, वैसे ही वह कप्तान के तौर पर एशेज में 5 विकेट लेने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले आखिरी बार यह कारनामा बॉब बिलिस (Bob Billis) ने 1982 में हासिल किया था। मात्र 60 रनों पर ही 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही इंग्लैंड टीम को ओली पोप (Ollie Pope) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने मजबूती दी। 
Pet
दोनों ने छठे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में मदद की। ओली पोप (Ollie Pope) इसके बाद जहां कैमरन ग्रीन (Cameron Green) का शिकार बने, वहीं जोस बटलर (Jos Buttler) को स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इन दोनों के अलावा अन्य इंग्लिश बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 50.1 ओवरों में 147 रनों पर ऑलआउट हो गई।


Herald