स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त उछाल ने एक बार फिर से खेलों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने क्रिकेट पर भी अटैक कर दिया है। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए BCCI ने विजय मर्चेंट अंडर-16 टूर्नामेंट (Vijay Merchant Trophy) को स्थगित करने का फैसला लिया है।

बता दे की टूर्नामेंट 9 जनवरी से देहरादून में खेला जाना थ। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमें को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने गुरुवार को बोर्ड से जुड़े सभी संघों कोक एक ईमेल भेजकर कहा है कि घरेलू क्रिकेट की शुरुआत अच्छी रही और अब तक 748 मैच पूरे हो चुके हैं।
हालांकि, अचानक कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त उछाल के कारण जूनियर टूर्नामेंटों को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कह कि बड़ा फैसला लेते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2022 को रद्द करने का फैसला लिया है।
Herald