स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) के एक ट्वीट से कीवी स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड हो गया, इतना ही नहीं एक ही दिन में उनके हजारों फॉलोअर्स भी बढ़ गए। एजाज पटेल (Ajaz Patel) के लिए भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज काफी यादगार रही। कानपुर टेस्ट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट बचाया, तो मुंबई टेस्ट में पहली पारी में भारत के 10 विकेट झटक कर इतिहास रच डाला।

बता दे की एजाज पटेल (Ajaz Patel) का इंस्टाग्राम अकाउंट तो पहले से वेरिफाइड था, लेकिन उनका ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड नहीं था, इतना ही नहीं उनके फॉलोअर्स भी काफी कम थे। मुंबई टेस्ट मैच के बाद आर अश्विन (R Ashwin) ने एजाज पटेल (@AjazP) और ट्विटर वेरिफाइड (@verified) को टैग कर एक ट्वीट किया।
Dear @verified , a ten wicket bag in an innings definitely deserves to be verified here! 😂 @AjazP
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 6, 2021
आर अश्विन (R Ashwin) ने लिखा, 'डियर वेरिफाइड ट्विटर, एक पारी में दस विकेट लेने वाला शख्स कम से कम वेरिफाइड अकाउंट का हकदार है।' इसके कुछ समय बाद ही एजाज पटेल का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की एजाज पटेल (Ajaz Patel) जहां 5000+ फॉलोअर्स थे, वह भी बढ़कर करीब 20 हजार हो गए। इसके लिए आर अश्विन (R Ashwin) ने ट्विटर वेरिफाइड को शुक्रिया भी कहा है।
Herald