स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इन दिनों दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खत्म हो चुका है और अगले 24 घंटे में BCCI की सिलेक्शन कमिटी किसी भी समय ODI सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकती है। ODI के नए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

खबरों की माने तो ODI टीम सिलेक्शन इसलिए ही टाला गया क्योंकि सिलेक्शन कमिटी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस टेस्ट पास होने के इंतजार में है। टेस्ट सीरीज के अभी दो मैच बचे हैं और 19 जनवरी से 3 मैचों ODI सीरीज खेली जानी है। स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार BCCI सूत्र ने कहा है कि ODI टीम का सिलेक्शन अगले 24 घंटे में कभी भी हो सकता है। सिलेक्शन कमिटी के हेड चेतन शर्मा को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस टेस्ट करने का इंतजार है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूरी फिटनेस हासिल करने के काफी करीब हैं। BCCI सूत्र के मुताबिक नेशनल क्रिकेट एकैडमी (एनसीए) में रोहित प्राथमिक फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं, लेकिन उनके 100 फीसदी फिट होने का इंतजार है। इस पर फैसला ODI टीम सिलेक्शन से पहले लिया जाएगा। BCCI सूत्र ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर 100 फीसदी फिट नहीं हुए, तो उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।
Herald