Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना के चलते अमेरिका और आयरलैंड ODI मैच 24 घंटे के लिए स्थगित

स्पोर्ट्स डेस्क। अमेरिका और आयरलैंड (America Vs Ireland) के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज आज से होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते इसको फिलहाल 24 घंटे के लिए टाल दिया गया है। दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी और पहला ODI इंटरनेशनल मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड (Central Broward Regional Park Stadium) पर खेला जाना था। प्लेइंग और सपोर्ट स्टाफ में कुछ नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिसके चलते मैच को 24 घंटे के लिए स्थगित किया गया है। अब यह मैच 29 दिसंबर को खेला जाएगा।
Aa
बता दे की टीम के बाकी सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का एंटीजेन टेस्ट कराया गया है और सबके रिजल्ट्स नेगेटिव आए हैं। अगर बाकी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के 29 दिसंबर के कोविड-19 टेस्ट के रिजल्ट नेगेटिव आते हैं तो मैच नए शेड्यूल के मुताबिक खेला जाएगा। 29 दिसंबर को सीरीज का दूसरा और 30 दिसंबर को सीरीज का तीसरा वनडे इंटरनैशनल मैच खेला जाना था। 
ऐसे में इस सीरीज को 3 की जगह दो मैचों की ODI सीरीज में तब्दील किया जा सकता है। 26 दिसंबर को सीरीज का पहला ODI मैच खेला जाना था, लेकिन एक मैच ऑफिशियल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसको स्थगित किया गया था। बता दे की अमेरिका ने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 26 रनों से जीता था, जबकि दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आयरलैंड ने 9 रनों से अपने नाम किया था। क्रिकेट आयरलैंड ने घोषणा की कि पहला ODI इंटरनेशनल मैच एक दिन के लिए स्थगित किया है।


Herald