Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या ODI कप्तानी छिनने से नाराज हैं कोहली? नहीं माना BCCI का यह आदेश

स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी-20 के बाद ODI फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया है। बोर्ड का यह फैसला इसलिए मायने रखता है, क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 3 महीने पहले टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद ODI और टेस्ट में कप्तानी जारी रखने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन BCCI ने उनकी नहीं मानी। 
Kohli
BCCI के इस फैसले के बाद लगता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) अभी भी इस फैसले से दुखी हैं, क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका जाने वाली टीम के साथ रविवार को ट्रेनिंग कैम्प के लिए मुंबई में नहीं जुड़े। जानकारी के लिए बता दे की पूरी टीम मुंबई में एकजुट होने के बाद अगले तीन दिन तक होटल में ही क्वारंटाइन पर रहेगी। टीम 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने के बाद फिर से क्वारंटाइन में रहेगी और बायो-बबल में ही प्रैक्टिस करेगी। 
Virat Kohli ने खोया अपना सम्मान जय शाह से की शिकायत कर सिनियर खिलाड़ियों ने खोला काला चिट्ठा
 रिपोर्ट के अनुसार एक BCCI अधिकारी ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) को स्पष्ट रूप से ट्रेनिंग कैम्प के लिए बताया गया था, लेकिन वह कैम्प में शामिल नहीं हुए हैं। हमें उम्मीद है कि वह सोमवार को इसमें शामिल होंगे। विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा इस कैम्प में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) समेत कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


Herald