स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम सेंचुरियन में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट से शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जोहान्सबर्ग में पहुंच गई. BCCI ने गुरुवार को जोहान्सबर्ग हवाई अड्डे पर पहुंची भारतीय टीम की तस्वीरें साझा कीं. इससे पहले गुरुवार को BCCI ने जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की फ्लाइट से तस्वीरें साझा की थी.
📍Touchdown South Africa 🇿🇦#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/i8Xu6frp9C
— BCCI (@BCCI) December 16, 2021
तस्वीरें में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम का हर खिलाड़ी व स्टाफ मेंबर तमाम एहतियाती कदम उठाकर चल रहा है. सभी ने मास्क और फेसशील्ड भी लगाई हुई हैं. बता दे की दक्षिण अफ्रीका में नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ने की वजह से काफी हद तक दौरा संदेह में था. यहां भारत शेड्यूल के अनुसार आपको बता दे की 3 टेस्ट और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगा. वहीं, 4 टी20 मैचों को बाद में खेला जाएगा.
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज.
Herald