मुंबई. भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक VIDEO शेयर किया। इस VIDEO में उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने वीडियो में अपनी और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की केमेस्ट्री के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि अंडर-19 क्रिकेट के बाद जब वो भारतीय टीम का हिस्सा बने थे, तब उन्होंने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने काफी समय बिताया था। उन्होंने कहा कि दोनों पंजाब के रहने वाले थे इसलिए उनकी शौक और रुचि एक जैसी थी।
Kohli shares heartwarming video on Yuvraj's birthday, recalls their first meeting#ViratKohli #YuvrajSingh #YuvarajSingh #Yuvi #HappyBirthdayYuvrajSingh #HappyBirthdayYuvi #HBDYuvrajSingh #HBDYuvi pic.twitter.com/hO4ML4DJHK
— First India (@thefirstindia) December 12, 2021
विराट कोहली (Virat Kohli) ने VIDEO में बताया,' मैं अंडकर 19 वर्ल्ड कप से आया था। उन्होंने मेरा बहुत अच्छी तरह से स्वागत किया था। मुझे कम्फर्टेबल बनाया। मेरे साथ मजाक करना शुरू किया। हमें एक तरह का खाना पसंद आया। हम दोनों पंजाबी हैं, पंजाबी संगीत पसंद करते हैं, अच्छे कपड़े, जूते (मुस्कुराते हुए) पहनते हैं। इस प्रकार की चीजों में हमारी कई साल तक एक जैसी पसंद रही। हम बाहर जाते थे और जाहिर तौर पर एक साथ काफी खरीदारी करते थे। हमारी पसंद काफी मिलती थी।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए VIDEO में बताया केसे एक दिन युवराज सिंह (Yuvraj Singh) उनके पास सुबह 3.30 बजे और कहा कि दांबुला से साइकिल पर कोलंबो चलते हैं। वे सभी इसे याद करते हुए हंसते-हंसते फर्श पर गिर गए थे। यह देखते हुए कि उन्हें अगले 2 दिन बाद मैच भी खेलना था। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
Herald